लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में शादी समारोह बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं, जिसमें आम तौर पर 5 लाख से 20 लाख तक का खर्चा हो जाता है। दोस्तों भारत में कई लोग ऐसे भी है जो शादी समारोह में करोड़ों रुपए का खर्चा करते हैं। आज हम आपको भारत के एक ऐसे उद्योगपति से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बेटी की शादी में अरबों रुपए का खर्चा किया था जिस वजह से उनकी बेटी की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादी मानी जाती है। जी हां दोस्तों यह बात आपको सुनने में थोड़ी अजीब लगेगी लेकिन दुनिया की सबसे महंगी शादी का विश्व रिकार्ड भारत के नाम ही दर्ज है। शादी के लिए पेरिस के वॉक्स ले वियोकोम्टे महल को चुना गया था। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि स्टील किंग के नाम से मशहूर भारत के जाने माने उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की बेटी की शादी को दुनिया की सबसे महंगी शादी माना जाता है। बता दे की साल 2004 में स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनीशा मित्तल की की शादी बैंकर निवेश से जुड़े अमित भाटिया से हुई थी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस शादी में करीब 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्चा हुआ था, जिस कारण इसे दुनिया की सबसे महंगी शादी कहा गया था। वनीशा मित्तल और उनके पति अमित का यह रिश्‍ता 10 साल ही चल सका दोनों ने 2014 में आपसी विवाद के बाद तलाक ले लिया।

Related News