क्या आप सोच सकते हैं कि किसी जानवर की उल्टी सोने जितनी महंगी भी हो सकती है, आपको यह सुनकर शायद हैरानी होगी ल लेकिन व्हेल मछली पृथ्वी पर ऐसा जीव है जिसकी उल्टी को फ्लोटिंग गोल्ड कहा जाता है। इसकी कीमत हीरे-सोने से भी ज्यादा है।

यह व्हेल के शरीर से निकलने वाला अपशिष्ट होता है, जब व्हेल मछली समुद्र में कई तरह के सामान निगल जाती है और उनको पचा नहीं पाती तो वह इसे वापस बाहर उगल देती है,यह स्लेटी या काले रंग का ठोस, मोम जैसा ज्वलनसील पदार्थ होता है।


व्हेल मछली का पाचन तंत्र इसे प्रोड्यूस करता है,इसमें बहुत गंध आती है, इसका इस्तेमाल कंपनियां परफ्यूम बनाने में करती हैं, इसी वजह से परफ्यूम कंपनी इसे महंगे दामों में खरीदती हैं,इतना ही नहीं व्हेल मछली की उल्टी का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी किया जाता है, रिपोर्ट की मानें तो एम्बरग्रीस की कीमत का अंदाजा लगाया जाए तो 15 पाउंड का एम्बरग्रीस की कीमत 2 लाख 30 हजार डॉलर है, यानी व्हेल की 6 किलो उल्टी लगभग एक करोड़ 40 लाख रुपए से ज्यादा की कीमत में बिकेगी।

Related News