साल 2007 में नेशनल जिओग्राफी की टीम ने इंडियन आर्मी की मदद से उत्तर भारत के एक में एक ऐसा कंकाल खोज निकाला था, जो कद काठी में महाभारत के भीम पुत्र घटोत्कच के विवरण से मिलता-जुलता है। हांलाकि इसकी तुलना अमेरिका में पाए जाने वाले बिगफुट से भी की गई, जिसकी औसत हाइट अनुमानत: 8 फुट की है। इतना नहीं इस नर कंकाल की तुलना हिमायलय में पाए जाने वाले यति से भी की गई थी।

नेशनल ज्योग्राफी की टीम ने जमीन के अंदर से जो नर कंकाल निकाला, उसकी खोपड़ी का आकार 10 फुट से भी अधिक था। पूरा नर कंकाल 30 फुट के करीब है। यह सच है कि पृथ्वी आज भी अपने गर्भ में युगों पुरानी चीजों को छुपाए हुए है। विश्व इतिहास की पुस्तकों में ऐसे जीव-जंतुओं का वर्णन मिलता है जो कि इंसान नहीं थे, बल्कि विशालकाय मनुष्य थे।

लेकिन समय चक्र के साथ ये सभी विशालकाय मानव विलुप्त हो गए। इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं। दुनिया के कई हिस्सों में मौजूद कुछ विशालकाय मानव प्राकृतिक आपदाओं के शिकार हो गए, बाकी युद्ध में विनष्ट हो गए।

बता दें कि कुछ पढ़े लिखे लोग इन विशालकाय मनुष्यों को अभी तक कपोल कल्पित मानते रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिक खोजों में मिले इन मानव अवशेषों ने यह साबित कर दिया है कि कभी पृथ्वी पर ये विशालकाय मनुष्य मौजूद थे। हिंदू धर्मशास्त्रों के अलावा बाइबल में भी पृथ्वी पर मौजूद इन विशालकाय मनुष्यों का उल्लेख मिलता है।

Related News