दुनिया में कई ऐसी डरावनी चीजें हैं जिनके बारे में जान कर हम हैरान रह जाते हैं या डर जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी अजीबोगरीब जगह के बारे में ही बताने जा रहे हैं हैं जो फ़्रांस की राजधानी पेरिस में है। इसे कब्रों के तहखाने के रूप में जाना जाता है।

आपको बता दें कि इस तहखाने में 60 लाख से अधिक इंसानों की हड्डियां और खोपड़ियां मौजूद है। इसे देख कर ही कोई डर जाए। पेरिस के इस तहखाने को लोग फ्रेंच कैटकॉम्ब्स के नाम से जानते हैं। जमीन से 20 मीटर नीचे बने इस तहखाने में 60 लाख मुर्दों की हड्डियां और खोपड़ियां है।

यहाँ पर हड्ड़ियों को ऐसे ही नहीं फेंक दिया गया है बल्कि इन्हे सजाया गया है। तहखाने के अंदर हड्डियों और खोपड़ियों से दो किलोमीटर लंबी दीवार बनाई गई है। ऐसा माना जाता है कि साल 1785 में कब्रिस्तान की कमी के चलते कई लाशों को गड्डे में दफना दिया गया था। ये तहखाना बेहद डरावना है बावजूद इसके दूर-दूर से लोग इस तहखाने में मौजूद हड्डी और खोपड़ियों की दिवार को देखने के लिए आते हैं।

पहली बार इस तहखाने को 11 साल पहले यानी साल 2008 में आम लोगों के लिए खोला गया। तब से अब तक चार करोड़ से भी ज्यादा लोग यहाँ पर इन्हे देखने के लिए आ चुके हैं। इतना ही नहीं यहाँ पर कुछ हॉलीवुड फिल्मों के लिए शूटिंग हुई है और फैशन शो भी किया जा चूका है। इसके बारे में ये भी कहा जाता है कि तहखाने की खोज के बाद यहां मौजूद कंकालों को इकठ्ठा करने में करीब 10 साल का समय लगा था।

Related News