जानवर बेहद ही वफादार होते हैं और इनमे सबसे ज्यादा वफादार कुत्ते को माना जाता है जो अपने मालिक को बचाने के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही वाकये के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जान कर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे।

नदिनों सोशल मीडिया में एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसमे एक वनमानुष एक शख्स की ओर हाथ बढ़ाता नजर आ रहा है। वह उसकी मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ा रहा है जो सांपों से भरी एक नदी में फंस गया है। अब ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को देखकर यकीनन आपको भी जानवरों से प्यार हो जाएगा। भले ही जानवर इंसानों की भाषा नहीं समझते लेकिन उनका दुःख दर्द समझते हैं।

बताया जा रहा है कि ये वनमानुष बोर्निया के एक संक्षित वन क्षेत्र में रहता है और साँपों की नदी में फंसे शख्स की मदद करने के लिए ये आगे आया। इस तस्वीर को फोटोग्राफर अनिल प्रभाकर ने अपने कैमरे में कैद किया है तब वह अपने दोस्तों के साथ जंगल में सफारी के लिए गए थे।

सीएनएन से बातचीत के दौरान प्रभाकर ने कहा कि, "वन के उस क्षेत्र में सांपों के होने की रिपोर्ट मिली थी, इसलिए वार्डनवहां से उन साँपों को हटाने के लिए आया था तभी एक वनमानुष उनके बहुत नजदीक आ गया, उसके बाद उसने उसकी ओर मदद करने के लिए हाथ दिया। जब मैंने इसे देखा तो इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह वाकई काफी भावुक कर देने वाला पल था। "

प्रभाकरन ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि यह वाकया मेरे सामने हुआ। बता दें कि, बोर्निया ओरांगुटान सर्वाइवल फाउंडेशन इंडोनेशिया का एक एनजीओ है। जिसकी स्थापना 1991 में की गई थी। चार सौ कर्मचारियों वाला ये फाउंडेशन 650 से ज्यादा वनमानुषों का ध्यान रखता है।

Related News