हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का बहुत महत्व है। कहते है नियम पूर्वक पूजा करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है, लेकिन आज हम आपको ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां जाने पर मर्द भी औरत बन जाते हैं। अब आपके मन में सवाल होगा आखिर ऐसा क्यों होता है, दरअसल ये मंदिर केरल के कोल्लम जिले में स्थित है। इसका नाम कोट्टनकुलगंरा श्रीदेवी मंदिर है।

जानकारी के अनुसार ये काफी प्राचीन मंदिर है। यहां की परंपरा बिल्कुल अनोखी है। इस मंदिर में पुरुष बिना स्त्री का रूप धारण किए प्रवेश नहीं कर सकते हैं। माना जाता है कि ये एक देवी का मंदिर है जिनकी पूजा का अधिकार महिलाओं को मिला है। ऐसे में पुरुष इस मंदिर में अपने सामान्य रूप में अंदर नहीं आ सकते हैं।

मान्यता के अनुसार इस मंदिर में जाने के लिए पुरुषों को साड़ी पहननी होती है। साथ ही उन्हें पूरा सोलह श्रृंगार करना होता है। तभी वो स्त्री जैसे दिखते हैं। लोग यहां पूर्ण श्रद्धा के साथ दर्शन के लिए आते हैं।

Related News