आज तक आपने का लोगों का ट्रांसफॉर्मेशन देखा होगा। लोग अपने वजन को कम करने के लिए कड़ी मेहनत करते है और अपने मन मुताबिक वजन पा भी लेते हैं। लेकिन एक शख्स ने प्यार के कारण अपना वजन कम करने का फैसला किया। यूके में रहने वाले एक बेहद मोटे शख्स ने वजन घटाने का फैसला तब किया जब उसे लगा कि उसका वजन बिस्तर पर उसकी बीवी की जान ले सकता है।

यूके के इंवेरनेस में रहने वाले पॉल टुटहिल (Paul Tuthill) की गिनती दुनिया के शबे मोटे लोगों में होती थी। मोटापे के कारण उन्हें कई बिमारियों का तो सामना करना पड़ता ही था साथ ही उन्हें कई बिमारियों ने भी जकड लिया था। हालात हो गए कि वे अपने रोजमर्रा के काम तक नहीं कर पाते थे और इसके लिए उन्हें दूसरों पर डिपेंड रहना पड़ता था।

अपने वेट की वजह से पॉल डिप्रेशन में चला गया था। अपनी पत्नी के साथ भी उसने दूरियां बनाना शुरू कर दिया था क्योकिं उसे ऐसा लगता था कि उसके वजन की वजह से उसकी पत्नी कुचल जाएगी।अपने वजन के कारण उसने सुसाइड करने तक की कोशिश की। अपने भाई को इस हालत में देख पॉल की बहन ने उसकी मदद करने का फैसला किया। पॉल की बहन ने गैस्ट्रिक सर्जरी (Gastric Surgery) करवाई, जिसके बाद उसका वजन 368 pounds से 292 poundsपहुंच गया था।

सर्जरी के बाद पॉल ने अपने खान-पान पर कंट्रोल किया। डिसिप्लिंड डाइट और एक्सरसाइज कर के उसने अपना वजन 95 किलो तक कर लिया। तीन बच्चों के पिता पॉल को अब किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है। वेट लॉस के बाद पॉल ने एक्सेस स्किन हटवाने के लिए भी सर्जरी करवाई। अब वे बेहद खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

Related News