लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया में कई विचित्र और खूबसूरत जीव पाए जाते हैं, जिनको देखकर आम आदमी हैरत में पड़ जाते हैं। दोस्तों इस दुनिया में कई जीव ऐसे भी है जिनकी तस्करी की जाती है और उनकी कीमत लाखों-करोड़ों में आंकी जाती है। लेकिन दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी उल्टी की कीमत ही करोड़ों रुपए है। जी हां दोस्तों यह बात सुनने में आपको थोड़ी अजीब लगेगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दोस्तों आज हम बात करें हैं समुंदर में पाई जाने वाली व्हेल मछली के बारे में। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि व्हेल की उल्टी की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करोड़ों रुपए होती है। हम आपको बता दें कि व्हेल मछली की उल्टी, जिसे एम्बरग्रीस भी कहा जाता है का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है। इस वजह से यह काफी कीमती होता है। गौरतलब है कि एम्बरग्रीस से बने परफ्यूम की खुशबु लंबे समय तक बनी रहती है, इस कारण इसे तैरता सोना भी कहा जाता हैं। जानकारी के लिए बता दे की एम्बरग्रीस 15 ग्राम से 50 किलो तक हो सकता है, जो करोड़ों रुपए का माना जाता है।

Related News