हमारे शरीर के अंग हमारे व्यक्तित्व के कई राज खोलते हैं। शरीर के अंगों को देखकर पता लगाया जा सकता है कि आपके सामने किस तरह का व्यक्ति है। सामान्य स्वस्थ नाखूनों का रंग चमक की तरह होता है और सिरे सफेद रंग के होते हैं। नाखून का बदलता रंग और आकार आपके स्वास्थ्य के बारे में कई संकेत देता है। किस तरह आप नाखूनों को देखकर किसी की सेहत के बारे में पता लगा सकते हैं-

नाखून में गड्ढों का बनना - उम्र बढ़ने के साथ नाखून का आकार चम्मच के आकार का हो जाता है। यदि कम उम्र में आपके नाखूनों का आकार चम्मच के आकार का हो गया है, तो यह इस बात का संकेत है कि आपका शरीर आयरन को ठीक से पचा नहीं पा रहा है। यह एनीमिया, हेमोक्रोमैटोसिस या प्लमर-विन्सन सिंड्रोम भी हो सकता है। आयरन के स्तर की जांच के लिए ब्लड टेस्ट करवाएं।

नाखूनों के नीचे गहरी रेखाएं - अगर आपके नाखूनों के नीचे काली या भूरी रेखाएं बनती हैं, तो यह मेलेनोमा का संकेत हो सकता है - जो एक प्रकार का कैंसर है। यह स्किन कैंसर है लेकिन नाखूनों में भी हो सकता है। गहरे रंग के व्यक्तियों में भी यह केवल पिगमेंट के जमाव के कारण हो सकता है। जिसके लिए किसी स्किन डॉक्टर से मिलें।

पीले नाखून- नाखूनों का पीला रंग फंगल इंफेक्शन का संकेत देता है। जी हां और ऐसे नाखून थायराइड या डायबिटीज की ओर इशारा करते हैं। वहीं येलो नेल सिंड्रोम नाम की एक दुर्लभ बीमारी उन लोगों में पाई जाती है, जिन्हें फेफड़ों से जुड़ी कोई समस्या होती है या जिनके हाथ-पैर अक्सर सूज जाते हैं।

नीले या हरे नाखून- नीले नाखून ऑक्सीजन की कमी या विषाक्तता का संकेत देते हैं। वहीं हरे रंग के नाखून पैरोनीचिया नामक जीवाणु संक्रमण के कारण होते हैं।

टूटे हुए नाखून - नाखूनों का बार-बार टूटना उनके कमजोर होने का संकेत देता है। नाखूनों की यह स्थिति इंगित करती है कि आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी है।

फीके रंग के नाखून- नाखूनों का रंग हल्का होना उम्र बढ़ने का एक सामान्य संकेत है, हालांकि कुछ मामलों में फीके नाखून किसी न किसी बीमारी का संकेत भी देते हैं। शरीर में खून की कमी, कुपोषण, लीवर की बीमारी या हार्ट फेलियर आदि।

Related News