कहते है हर मनुष्य के जीवन में हस्तरेखा का बहुत महत्व है, वैसे आपको पता होगा हस्तरेखा के जरिये आप जीवनसाथी और लव लाइफ के बारे में बहुत-सी बातें जान सकते हैं। जी हां, हाथों पर बने कुछ चिन्ह और निशान लव लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स खोलते हैं। समुद्रशास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के हाथों पर यह निशान होते हैं वह अपने ससुराल के लिए काफी भाग्यशाली होती हैं। चलिए जानते हैं आखिर किस तरह के निशानों वाली लड़कियां होती हैं लकी।

कमल या मछली की आकृति: वैसे तो हथेली पर कमल या मछली की आकृति बहुत कम होती है। अगर किसी स्त्री की हथेली पर कमल या मछली जैसी आकृति बन रहती हैं तो उसका शादीशुदा जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता हैं।


रथ या ध्वजा का निशान: अगर किसी महिला के हाथ में रथ या ध्वजा का निशान बना होता है वो भी बेहद भाग्यशाली होती हैं। उसका भाग्य ना केवल उसके साथ रहता बल्कि परिवार वालों को भी इससे फायदा होता है। दरअसल, जिस महिला के हाथ पर ये निशान होता है, उसका जीवनसाथी किसी बड़े उद्दे या मुकाम पर बैठा होता है।


हथेली में शंख या चक्र: अगर किसी औरत की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है तो उसका पुत्र बड़ा होकर आधिकारी या रॉयल जिदंगी जीने वाले होते हैं। हालांकि, ऐसा नसीब भी किसी-किसी का ही होता है।

Related News