गर्मियों के बाद सुनहरी बरसात में जहां एक ओर हरियाली आती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ खास फलों का भी मौसम होता है। जो मानसून में ही पकते हैं या फलते हैं। इस मौसम को बीमारियों का मौसम भी कहा जाता है। इसलिए इस सीजन हमें खान पान का ज्यादा धायण देना चाहिए। मानसून के मौसम में खाए जाने वाले फल की बात करें तो ये फल आपके सरीर के लिए फायदेमंद होते है।

अनार : मानसून में अनार सबसे ज्यादा पौष्टिक फल है जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। अनार में फाइबर और विटामिन की मात्रा हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है।

जामुन: जामुन भी एक पौष्टिक फल है जो इस मौसम में काफी लाभकारी होता है। जामुन डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद फल माना गया है । जो कई तरह की बीमारियों के खतरें से आपको बचाता है।

आडू : मानसून में अक्सर इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इस इंफेक्शन को कम करने के लिए आडू खाएं। आडू में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट बीमारियों का खतरा कम करते हैं। रोजाना आडू खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

लीची: हर किसी को लीची का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लीची खाने में जितना स्वाद देता है उतना ही यह हेल्थ के लिये भी फायदेमंद होता है।विटामिन सी, विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स और पोटैशियम की मात्रा इसे हेल्दी बनाती है।

Related News