मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा की गिनती सबसे खूबसूरत रानियों में होती है। क्लियोपैट्रा दिखने में बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक तो थी ही साथ ही काफी बुद्धिमान भी थी। इस रानी के बारे में इतिहास में सबसे ज्यादा लिखा गया है। आज हम आपको क्लियोपैट्रा से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

उनकी खूबसूरती के कारण उनके नाम से आज भी कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और आर्टिकल्स बेचती हैं। करीब 2000 साल बाद भी इस रानी के बारे में चर्चा अभी जारी है।

कैलाश पर्वत से रात में क्यों आती है फुसफुसाने की आवाजें, जानिए यहाँ

कुछ इतिहासकारों के अनुसार, इस रानी ने मिस्र पर 40 सालों तक राज किया। क्लियोपैट्रा का असली नाम क्लियोपैट्रा 7 था। उसकी खूबसूरती को देख कर कई राजा उसे दिल दे बैठते थे। यह एक कूटनीतिज्ञ महिला थी तथा इस रानी को 6 भाषाएं आती थी।



मिस्त्र की बागडोर

जब क्लियोपैट्रा 14 साल की थी, तभी उनके पिता टोलेमी की मौत हो गई। ऐसे में मिस्र की कमान क्लियोपैट्रा तथा उनके छोटे भाईयों के हाथों में आ गई। वहां के लोग नहीं चाहते थे कि वहां की शासक एक लड़की बनें। ऐसे में जब उससे मिस्र की सत्ता छीन ली गई तो वह सीरिया भाग गई। लेकिन फिर वो अपने भाई से सत्ता हथियाने के लिए वापस मिस्त्र आ गई।

आपके 'Thank You' EMAIL से हो रहा धरती का विनाश! यहाँ जानिए कैसे

उसके लिए उसने एक अन्य राजा सीजर से मदद मांगी। क्लियौपेट्रा को देखते सीजर को उससे प्यार हो गया। सीजर की मदद से वह मिस्त्र की रानी बन गई। क्लियौपेट्रा ने सीजर के बेटे को जन्म दिया जिसका नाम टोलेनी सीज़र या सीज़ेरिओन रखा गया।

सीजर की हत्या के बाद रोम की कमान मार्क एंटनी के हाथों में आ गई। उसने क्लियौपेट्रा को मिलने के लिए बुलवाया। कहानी के अनुसार, क्लियौपेट्रा मिस्र की रानी की तरह तैयार होकर एंटनी से​ मिलने पहुंची। इसे देखते ही मार्क एंटनी अपना दिल दे बैठा और आजीवन उसकी सत्ता की रक्षा करने का वादा किया।

कहा जाता है कि रानी क्लियौपेट्रा ने खुद को जहरीले सांप से डंसवाकर आत्महत्या कर ली। इस रानी के बारे में आज तक ना ही कोई कब्र और ना ही कोई सबूत मिले हैं।

Related News