हमारे शास्त्रों और पुराणों में कई ऐसी चीजों का उल्लेख किया गया है जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं है लेकिन अगर आप इन्हे आजमाते हैं तो बरकत ही बरकत होती है। शास्त्रों में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि घरों में आपको कौनसी 5 वस्तुएं रखनी चाहिए और कौनसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए।

इसी के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको कौनसी वस्तुओं को घर में जरूर रखना चाहिए।

सुराही या फिर मिट्टी का घड़ा
घर में मिट्टी की सुराही या फिर मटका जरूर रखना चाहिए। घर की उत्‍तर दिशा में पानी से भरी सुराही रखनी चाहिए। इस से आपको कभी धन की कमी नहीं होगी। इसे कभी खाली भी नहीं रखना चाहिए।

हनुमानजी की तस्‍वीर
पंचमुखी हनुमानजी की फोटो या फिर प्रतिमा का होना जरूरी माना गया है। इसे बेहद शुभ माना जाता है। यहां दीवार पर ऐसे हनुमानजी की फोटो लगाई जा सकती है और रोजाना उसकी पूजा भी करें।

लक्ष्‍मी-कुबेर की तस्‍वीर
घर के मुख्‍य द्वार पर देवी लक्ष्‍मी और भगवान कुबेर की तस्‍वीर लगी हुई बहुत ही शुभ मानी जाती है। मुख्‍य द्वार पर स्‍वास्तिक का चिह्न लगाने से भी मां लक्ष्‍मी का वास आपके घर में रहता है।

मोरपंख
घर में मोरपंख को लगाना भी बेहद अनिवार्य होता है। मोरपंख को भगवान कृष्‍ण का अंश माना जाता है। घर में मोरपंख का होना बहुत शुभ माना जाता है। इनको रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है।

Related News