देश के कई मंदिर ऐसे हैं जोअपने अनोखे कारनामों के कारण फेमस है। देश के करोड़ों लोगों का इन पर विश्वास भी है और ऐसे कई चमत्कार भी हुए हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे है।

मध्यप्रदेश के कटनी शहर के पास हड्डी जोड़ने वाले हनुमान जी का चमत्कारिक मंदिर हैं। जो इलाज डॉक्टर नहीं कर पाता है वो चमत्कार ये मंदिर कर दिखाता है। दरअसल यहां हड्डी टूटने के बाद भक्त भगवान का प्रसाद खाने आते हैं, भगवान का प्रसाद खाने के बाद टूटी हड्डी अपने आप जुड़ जाती हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनका यहाँ सफल इलाज हुआ है।

कटनी जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर मोहास गांव में हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है। कई लोग यहाँ स्ट्रेचर पर आते हैं सही होकर जाते हैं। मंदिर में मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजन का दिन होता हैं।

प्रसाद में खिलाई जाती हैं औषधि

मुहास के हनुमान मंदिर के चमत्कार की कहानी निराली है। उन्हें एक विशेष पूजा समारोह में शामिल किया जाता है। मंदिर परिसर में पीड़ित व्यक्ति की आंख बंद करके राम नाम का जाप करने की सलाह दी जाती है। इसके बाद मंदिर के पुजारी एक-एक व्यक्ति को प्रसाद के रुप में औषधि खिलाते हैं। ये जड़ी बूटी से बने होते हैं और यह प्राकृतिक औषधि होती है। पीड़ित को इसे चबाकर खाने के लिए कहा जाता है। इसके बाद उन्हें अपने घर जाने के लिए कहा जाता है। हनु्मान जी के आशीर्वाद और औषधि के प्रभाव से पीड़ित ठीक हो जाते हैं। कई सालों से इस मंदिर में इसी तरह हड़्डी टूटने के बाद का इलाज किया जाता है।

निशुल्क होता है इलाज

हनुमान जी के मंदिर में भक्तों का इलाज निशुल्क किया जाता है। यहां केवल पीड़ित को आना होता है। कई भक्त अपनी आस्था से मंदिर की दान पेटी में राशि दान करते हैं।

कैसे जाएं- मध्यप्रदेश के कटनी जिला मुख्यालय तक रेलवे मार्ग है, यहां तक रेल से जाया जा सकता है। बसें भी चलती हैं। इसके बाद मोहास गांव में हनुमान मंदिर जाने के लिए कटनी से निजी वाहन या बस सुविधा से जाया जा सकता है।

Related News