आपने कई घरों में मनी प्लांट का पौधा लगे हुए देखा होगा। लोगों का मानना है कि इस पौधे को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। लेकिन अक्सर लोग अपने घर में मनी प्लांट लगाते समय कुछ गलतियां कर देते है जिसकी वजह से उन्हें शुभ परिणाम नहीं मिलते है। आज हम आपको घर में मनी प्लांट लगाते समय ध्यान में रखने योग्य कुछ बातें बताने जा रहे है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में मनी प्लांट को सही दिशा में नहीं रखते है तो आपको आर्थिक हानि हो सकती है। आपको घर में मनी प्लांट दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और यह धन को भी आकर्षित करता है।

मनी प्लांट को भूलकर भी घर की उत्तरपूर्व दिशा में ना लगाएं। इसे मनी प्लांट रखने के लिए नकारात्मक दिशा माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आपके घर में पैसों की तंगी को सकती है। आपको इस दिशा में मनी प्लांट के बजाय तुलसी का पौधा रखना चाहिए।

अगर आप घर में मनी प्लांट लगा रहे है तो इस बात का ध्यान रखें कि इसकी शाखाएं और पत्तियां फर्श पर नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर यह आपके परिवार के लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। इसके बजाय मनी प्लांट किसी दीवार के सहारे ऊपर की तरफ बढ़ता हुआ होना चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट का सूखना परिवार के लिए शुभ नहीं माना जाता है। आपको इसे पानी देकर हरा-भरा रखना चाहिए।

घर के मुख्य द्वार या खिड़की के पास मनी प्लांट का होना बहुत शुभ माना जाता है। इस जगह पर इसका होना आपके लिए जीवन के हर क्षेत्र में वृद्धि लेकर आता है।

Related News