लाइफस्टाइल डेस्क। सरसों के तेल में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सरसों की तासीर गर्म होती है, जिस कारण सरसों के तेल के सेवन से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर हो जाती है, साथ ही कई चौकाने वाले हेल्दी फायदे में मिलते हैं। आज हम आपको सरसों के तेल से होने वाले स्वास्थ्य फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.आयुर्वेद के अनुसार सरसों के तेल से रोजाना बालों की मालिश करने पर बाल घने और मजबूत होते हैं। हम आपको बता दें कि सरसों के तेल में ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, जो बाल झड़ना रोकता है साथ ही बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता हैं।

2.दोस्तो आयुर्वेद की मानें तो सरसों का तेल दांत में हो रहे दर्द को जड़ से समाप्त कर देता है। आयुर्वेद के अनुसार दांत दर्द होने पर सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से दांत दर्द की समाप्त हो जाती है।

3.दोस्तो सरसों के तेल की मालिश करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। हम आपको बता दें कि रोजाना सरसों के तेल की मालिश करने से हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही जोड़ों के दर्द की समस्या भी समाप्त होने लगती है।

Related News