बहुत लाभकारी आंवले को माना गया है और आयुर्वेद में इसे अमृतफल कहा गया है। विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम आंवले में करीब 900 मिलीग्राम विटामिन सी या एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है। बता दे की, जिन चीजों में विटामिन सी होता है, खाने की उन चीजों को गर्म करने पर उनके गुण खत्म हो जाते हैं। आंवले की खास बात यह है कि इसे गर्म करने या सुखाने के बाद भी इसमें विटामिन सी की मात्रा बरकरार रहती है।

बता दे की, आंवले को अगर सुखाकर रखा जाए तो इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है। आंवले में पाया जाने वाला क्रोमियम नामक तत्व मधुमेह के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखा आंवला हमारी सेहत और त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सूखे आंवले का इस्तेमाल सेहत से जुड़ी और भी कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है. आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दे की, सूखा आंवला मुंह में चूसने से गर्भावस्था के दौरान बार-बार होने वाली उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याओं में काफी आराम मिलता है। और गर्भवती महिलाओं को सूखे आंवले का सेवन विशेष रूप से करना चाहिए। पेट दर्द में सूखा आंवला- सूखे आंवले में पॉलीफेनोल्स नाम के एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो पेट में विषाक्त पदार्थों को कम करते हैं। ऐसा आंवला पेट दर्द में भी कारगर साबित होता है।

मुंह की दुर्गंध में आंवले का सेवन- गर्भावस्था के दौरान उल्टी की समस्या में- बआंवले में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंह में दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। और आप इसे धीरे-धीरे चबाते हुए भी खा सकते हैं। आंखों के लिए बेस्ट- आंवला विटामिन सी और ए से भरपूर होता है, जो हमारी आंखों की रोशनी बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

Related News