लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पौष्टिक खाना खाने के बाद भी कई बार हमें उसके भरपूर पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, क्योंकि खाना खाते समय हम कुछ गलतियां कर बैठते हैं। आयुर्वेद के अनुसार खाना खाते समय कई बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि खाने के सभी पोषक तत्व मिल सके। दोस्तों आज हम आपको आयुर्वेद के अनुसार खाना खाते समय ध्यान में रखे जाने वाली जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तो आयुर्वेद की माने तो हमेशा खाना 32 बार चबाकर खाना चाहिए, इससे हमें खाने के सभी पोषक तत्व मिलते हैं।

2.दोस्तों आयुर्वेद में बताया गया कि हमेशा सूर्यास्त से पहले ही खाना खा लेना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार सूर्यास्त के बाद हमारे भोजन पचाने की क्षमता कम हो जाती है।

3.दोस्तो आयुर्वेद के अनुसार हमेशा सोने से 4 घंटे पहले ही भोजन कर लेना चाहिए, ताकि भोजन आसानी से पचाया जा सके और भोजन के सभी पोषक तत्व हमें मिल सके।

Related News