सभी के घर में पूजा स्थल या मंदिर जरूर होता है। ये घर की एक ऐसी जगह है जहाँ पर बेहद शांति होती है और सकारात्मक माहौल होता है। जहाँ हम आराम से और शांतिपूर्ण वातावरण में बैठ सकते हैं।

पूजा घर में प्रवेश करते ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता अपने आप दूर हो जाती है। इस सकारात्मकता को बनाए रखने के लिए पूजा के घर में उचित रंग होना बहुत जरूरी है। यानी आपको वास्तु के अनुसार ही अपने पूजा स्थल या मंदिर का रंग चुनना चाहिए।

वास्तु के अनुसार दीवारों पर हल्का पीला रंग घर में मंदिर के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप मंदिर में लाल, गेरुआ या केसरिया रंग भी बनवा सकते हैं।

इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि फर्श के लिए सफेद रंग का पत्थर चुनना बेहतर होता है। इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने मंदिर के वास्तु दोष दूर कर सकते हैं।

Related News