खुद का घर खरीदने के लिए हम अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी भी लगा देते हैं। कुछ लोगों के पास बड़े और आलिशान घर खरीदने के लिए पैसे होते हैं लेकिन सभी इतने बड़े घर नहीं खरीद सकते हैं। इसलिए लोग छोटे घर भी खरीदते हैं लेकिन आज हम आपको एक शहर के बारे में बताने जा रहे है जहां लोग कब्र की साइज के घरो में रहते है।

जिस शहर की हम बात कर रहे हैं वहा पर रहना इतना महंगा है कि लोग कब्र की साइज के घरों में रहने को मजबूर हैं। इन घरों में रहने की आप और हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

हम हॉन्ग कॉन्ग की बात कर रहे है जहां लोग बहुत ही कम जगह में रहते है। कोई छोटी कुटिया के सामने भी ये घर बहुत छोटे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हॉन्ग कॉन्ग में बने इन घरों को कॉफिन होम कहा जाता है।

इन घरों में सब कुछ एक ही बेड पर है और इंसान को पूरे पैर फैलाने तक की जगह नहीं है। जहाँ किचन है वहीं बाथरूम भी है। जहां पिंजरों में मुर्गी या पक्षियों को रखे हुए देखा जाता है वही इस देश में इंसान भी इसी पिंजरे में रहने को मजबूर है।

Related News