हस्तरेखा विज्ञान ज्योतिष शास्त्र में बेहद ही महत्वपूर्ण है। किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाएं उसके जीवन के बारे में काफी कुछ बताती है। इसी तरह आज हम आपको ऐसे कुछ चिन्हों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर किसी के हाथ पर ये निशान हो तो उन पर माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

लक्ष्मी योग


हथेली पर शुक्र, चंद्रमा और बुध पर्वत विकसित हो और लाल रंग में हो तो ऐसे में लक्ष्मी योग बनता है। ऐसे लोगों को धन की कमी नहीं होती है। ये हमेशा धन अपनी मेहनत से कमाते हैं। इनके साथ रहने वालों के लिए भी ये काफी लकी साबित होते हैं। इन लोगों को लक्ष्मी नारायण का पूजन करना चाहिए।

राजलक्ष्मी योग


हथेली पर शुक्र, बुध, चंद्र, सूर्य और गुरु पर्वत पुष्ट होने पर राजलक्ष्मी योग बनता है। ये भी बेहद शुभ होता है। इन लोगों को कभी भी किसी काम में पैसे की कमी नहीं होती और इनकी तरक्की काफी जल्दी होती है।

गजलक्ष्मी योग


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिनकी दोनों हथेलियों की भाग्य रेखा मणिबंध से सीधा शनि पर्वत तक जाए तो गजलक्ष्मी योग बन जाता है जो बेहद ही शुभ होता है। इसके अलावा हथेली का सूर्य पर्वत मजबूत हो, सूर्य रेखा पतली और लाल हो और आयु रेखा, मस्तिष्क रेखा और स्वास्थ्य रेखा स्पष्ट हो, तो भी गजलक्ष्मी योग का निर्माण होता है। ऐसे लोगों का भाग्य हमेशा उनके साथ रहता है।

Related News