सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक घटना है जिसे भारत में अहम माना जाता है और इसे धर्म से भी जोड़ कर देखा जाता है। इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। अमावस्या के दिन जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी की बीच आता है उस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। ये भारत में केवल आंशिक रूप से ही दिखाई देगा। इसलिए सूर्य ग्रहण के दिन सूतक काल नहीं माना जाएगा। ज्योतिषों के अनुसार, इस ग्रहण का असर कुछ राशियों पर देखेने को मिलेगा। इस ग्रहण का असर वृषभ राशि पर पड़ेगा। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि सूर्यग्रहण पर आपको किन किन कामों को करने से बचना है।

सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा
10 जून को ग्रहण गुरुवार की दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर लगेगा और 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। ये सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी कनाडा और रूस और एशिया में आशिंक रूप से दिखाई देगा। भारत में इसका प्रभाव नहीं होगा इसलिए धार्मिक कार्य कर सकते हैं।

ग्रहण में न करें ये काम
1. सूर्य ग्रहण के दिन सूतक काल में कुछ भी खाने से बचना चाहिए वरना इसका नकारात्मक असर होता है।
2. सूर्य ग्रहण के समय पूजा पाठ नहीं करना चाहिए।
3. सूर्य ग्रहण को नंगी आँखों से नहीं देखना चाहिए इस से आपकी आँखे खराब हो सकती है।
4. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खाना- पीने की चीजें नहीं खाना चाहिए।

Related News