आपको बता दें कि हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी के दिन धनवंतरी त्रयोदशी मनाई जाती है। स्थानीय भाषा में इसे धनतेरस कहा जाता है। धनतेरस दिवाली से दो दिन मनाया जाता है। वैसे इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को पुरे देश में मनाया जायेगा। इस स्टोरी में आज हम आपको धनतेरस से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

दिवाली के दिन ऐसे करें प्रवेश द्वार की सजावट मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

धनतेरस के दिन सोने या चांदी के सिक्के (गणेश और लक्ष्मी छपे हों) जरूर खरीदने चाहिए। धनतेरस के दिन खरीदे गए सिक्कों की दीपावली के दिन पूजा करनी चाहिए। साथ ही आप सिक्कों के अलावा चांदी के बर्तन भी खरीद सकते हैं।

इतिहास की सबसे बेवफा और शातिर रानी जिसने तोड़ा हजारों राजाओं का दिल!

धनतेरस के दिन झाड़ू का खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। बताया जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है। खरीदी गई झाड़ू का इस्तेमाल छोटी दिवाली के दिन करनी चाहिए।

Related News