गर्मी में यदि सेहत का ध्यान ठीक से नही रखा जाये तो कई बीमारियाँ होने का खतरा बना रहता है| गर्मी में तरल पदार्थ शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते जिससे हम गर्मियों में आसानी से काम-काज कर पाते हैं। ऐसा ही एक पेय पदार्थ है ठंडाई | ठंडाई शरीर में ताजगी व फुर्ती लाती है। ठंडाई घर पर आसानी से बनाई जा सकती है, ठंडाई में यदि बादाम , गुलाब के फूल, केसर , पिस्ता, काली मिर्च, गुलाब के फूल, सौंफ, खसखस, तरबूज के बीज और हरी इलायची डाली जाये तो ये आपके दिमाग को ताजगी से भरपूर कर देगी|

ठंडाई के फ़ायदे


ठंडाई सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है जिन लोगो को गर्मी बहुत लगती है,उन्हें ठंडाई का सेवन जरूर करना चाहिये|
ठंडाई पेट की गर्मी को दूर करती है| जिन्हें पेट में जलन होती हो, वो ठंडाई के सेवन से पेट की जलन को दूर कर सकते है|

ठंडाई एनर्जी का एक अच्छा सोर्स होता है, ठंडाई पीकर यदि सुबह काम पर जाया जाये या कोई भी बड़े या बच्चे सुबह ठंडाई ले तो पूरा दिन आप एनर्जी से भरपूर महसूस करोगे|
बादाम की बनी ठंडाई दिमाग को तेज व एक्टिव बनाती है, बच्चों को गर्मी में ठंडाई जरूर दे| ये हेल्थी व स्वादिष्ट भी होती है|
ठंडाई मुहँ के छाले ठीक करने में भी सहयोगी होती है. इससे गर्मी निकल जाती है व शरीर को ठंडक मिलती है|

Related News