दुनियां में ऐसे कई रहस्य हैं जो किला, गांव या कोई मंदिर से जुड़ा होता है, जिसके बारे में कुछ लोग ही जानते है और जो जानते भी है तो आजतक समझ नहीं पाते हैं। ऐसे ही एक रहस्य का जिक्र आज हम करेंगे, आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां ताली बजाने से गर्म पानी बड़ी तेजी से निकलता हैं।


यह रहस्यमय स्थान झारखंड के बोकारो जिले में स्थित है। यह अनोखा कुंड है जिसकी एक खासियत ने इसे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना दिया। इसका नाम है- दलाही कुंड। झारखंड के बोकारो जिले में ऐसा तालाब है जहां पर ताली बजाने से गर्म पानी तेजी से बाहर निकलता है। तालाब में पानी इतनी तेजी से निकलता है मानो किसी बर्तन में पानी उबल रहा हो।


इस कुण्ड से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है लेकिन यह सच है कि बोकारो से 27 किमी दूर इस अनोखे कुंड में नहाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मान्यता है कि इस कुंड में नहाने से लोगों की मन्नतें भी पूरी हो सकती हैं।

Related News