शादी - पार्टी में हम खुद को स्टाइलिश और आकर्षक दिखाने के लिए कई तरह के एसेसरीज़ और ड्रेसेस का चुनाव कर लेते है। लेकिन इसके बाद भी कई बार हम अपने लुक को स्टाइलिश नहीं बना पाते है। लेकिन आज हम आपके लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए बेस्ट और ट्रेंडिंग स्टाइलिश धोती पैंट के बारे में बता रहें है। ये ड्रेस आजकल काफी ट्रेंड में चल रहीं है। इससे आप अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते है। इसे पहन कर आपको क्लासी के साथ साथ ट्रेंडी लुक भी मिलेगा। आप इसके साथ स्ट्रैप टी- शर्ट को वियर कर सकती है।


खादी फैब्रिक की पेंट : अगर आप धोती पेंट पहनने का सोच रही है तो आप खादी फैब्रिक की पेंट खरीद सकती है।आने वाले गर्मी के मौसम के हिसाब से यह फैब्रिक एक बेहतर विकल्प है। इसके साथ आप कोई भी प्लेन या इम्ब्रायडरी कुर्ते हो वियर कर सकती है। ये न सिर्फ आपके लुक्स को निखारेगा बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी शो करेगा।

मॉर्निंग फंक्शन के लिए : अगर आप इस स्टाइल को अपने किसी मॉर्निंग फंक्शन के लिए पहनने का सोच रही है तो इसके साथ आप कढाई वाला कुर्ते को पहन सकती है।

नाईट फंक्शन : रात के समय फंक्शन में धोती स्टाइल पेंट को वियर करने के लिए आप थ्रेडेड और टियरड्रॉप्स कुर्ती को पहन सकती है।

रखें इन बातों का ध्यान -
धोती पैंट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि धोती का स्टफ और स्टाईल आपकी पर्सनैलिटी को मैच करता हुआ होना चाहिए। अगर आपका शरीर ज़्यादा पतला है तो आप धोती पैंट के साथ फिट टॉप को अपने ऊपर ट्राय कर सकती है। ये लुक आपको अबसे अलग और स्टाइलिश बनाएगा।

Related News