इस साल 24 जून को ग्रीष्म संक्राति के बाद की पहली पूर्णिमा है और इस दिन आपको एक खास नजारा देखने को मिलेगा। 24 जून में आसमान में चंद्रमा(चांद) स्ट्रॉबेरी के रंग में दिखाई देगा जिसे स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है। कई जगह इसे हॉट मून भी कहा जाता है।

क्या होगा खास ?

चांद इस दिन अपनी कक्षा में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से काफी बड़ा दिखाई देगा।

जानकारी के लिए बता दें कि स्ट्राबेरी मून का नाम प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से नाम मिला है, जिन्होंने स्ट्राबेरी के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ पूर्णिमा को चिन्हित किया था। इसे अलग अलग जगहों पर अलग अलग नामों से जाना जाता है।

बीते दिनों सुपर मून, ब्लड मून, चंद्र ग्रहण और फिर रिंग ऑफ फायर यानि सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था।

Related News