जब भी घर पर कुछ स्पेशल बनाने की बात आती हैं तो बच्चों के मन में सबसे पहले चाइनीज का ख्याल मन में आता है। ऐसे में आज हम आपके लिए वेजिटेबल मंचूरियन की रेस्टोरेंट स्टाइल Recipe लेकर आए हैं। इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब है। तो आइए जानते हैं कि आपको ये कैसे बनाना है।


आवश्यक सामग्री

प्याज - 1
गाजर - 1 (बारीक कटी)
शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी)
पत्ता गोभी - 1 कप (बारीक कटी)
कॉर्नफ्लोर - 3 बड़े चम्मच
सोया सॉस - 1,1/2 छोटा चम्मच
चिली सॉस - 2 छोटे चम्मच
लहसुन - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
अदरक - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
शिमला मिर्च - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी)
हरा प्याज - 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा)
टमाटर सॉस - 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
तेल - आवश्यकता अनुसार
नमक - स्वाद अनुसारसार

बनाने की विधि

- सबसे पहले आपको सभी सब्जियां, कॉर्न फ्लोर और नमक मिला कर बॉल्स बना लेनी है।
- इसके बाद पैन में तेल गर्म करके ये बॉल्स तल लें।
- अब आपको एक अलग पैन लेना है। इसमें 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके अदरक, लहसुन भूनें।
- इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च डालकर भूनें।
- फिर इसके अंदर सॉस और पानी डालकर ग्रेवी में उबाल आने दें।
- इसके बाद एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर और आवयश्कता अनुसार पानी मिलाकर ग्रेवी में डालें।
- इसमें काली मिर्च पाउडर ग्रेवी को गाड़ी होने दें।
- अब इसमें मंचुरियन बॉल्स मिलाकर पकाएं।
- इसे सर्विंग डिश में निकालें और हरा प्याज से गार्निश करके सर्व करें।

Related News