होली का दिन हो तो ठंडाई का नाम सबसे पहले आता है। इसे पीते ही ठंडक मिलती है और भारतियों द्वारा ठंडाई बेहद पसंद की जाती है। इसका वर्णन आयुर्वेद में भी मिलता है। यूं तो ठंडाई पीने के कई फायदे हैं लेकिन होली पर इसका सेवन जरूर किया जाता है। आज हम आपको ठंडाई की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिस से आपको एकदम बाजार जैसा टेस्ट आएगा।

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री-
-4.5 कप फुल फैट मिल्क (उबालकर ठंडा किया हुआ)
-1 चुटकी कुटी काली मिर्च
-1/4 कप पाउडर शक्कर
-1/4 कप बादाम पाउडर
-कुछ स्ट्रैंड केसर
- 1/2 चम्मच इलाइची पीसी हुई
2 चम्मच खस-खस पाउडर
2 चम्मच सौंफ पाउडर
-20 व्हाइट पेपरकॉर्न या 4-6 चम्मच गुलकंद

ठंडाई बनाने की रेसिपी-
ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले सभी इंग्रीडियंट्स को एक साथ ब्लेंड करके स्टोर कर लें। इसके बाद ठंडे दूध को फ्रिज में से निकालकर उसमें दो चम्मच यह पाउडर मिलाकर अच्छे से चलाकर 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसे फिर आपको छानना है। छानने के बाद इसमें शक्कर, काली मिर्च पाउडर और केसर मिलाएं। आपकी ठंडाई सर्व करने के लिए तैयार है।

Related News