दिन भर शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए नाश्ता बेहद जरूरी होता है। नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ आपको ऊर्जा भी प्रदान करे। इसलिए अजा हम आपके लिए सूजी उत्तपम की रेसिपी लेकर आए हैं।


आवश्यक सामग्री

सूजी - 1 कप
प्याज - 1 (बारीक कटा)
दही - 1 कप
टमाटर - 1 (बारीक कटा)
धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
तेल/घी - तलने के लिए
नमक - स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

- सबसे पहले एक बाउल में सूजी, नमक और दही मिलाएं।
- इसके बाद पानी मिला कर बैटर तैयार कर लें।
- फिर इसमें थोड़ी सब्जियां मिलाकर मिक्स करें।
- बाकी सब्जियां अलग रख लें।
- पैन को मीडियम आंच में गर्म करें।
- इसके बाद थोड़ा सा तेल लगाकर 1 बड़ा चम्मच बैटर डालकर फैलाएं।
- फिर इसमें ऊपर से बाकी बची सब्जियां डालें।
- इसे परांठे की तरह दोनों ओर से घी या तेल लगाकर सेंक लें।
- तैयार सूजी उत्तपम को सर्विंग प्लेट में निकाल कर चटनी व सॉस के साथ सर्व करें।

Related News