खाना खाने के बाद हम में से बहुत से लोगों को मीठा खाने की आदत होती है। ऐसे में आज हम आपको घर पर ही मालपुआ बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। आप बेहद आसानी से घर पर ही मालपुए बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।

बैटर बनाने के लिए सामग्री

मैदा - 1 कप
पानी - 1, 1/2 कप
खोया - 1 कप (कद्दूकस किया)


मालपुआ बनाने के लिए सामग्री

ड्राई फ्रूट्स - 2 बड़े चम्चम (बारीक कटे)
घी/ तेल - तलने के लिए
केसर - चुटकीभर
चाशनी - 4 कप

बनाने की वि​धि

- मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले बाउल में मैदे और पानी मिलाकर घोल बनाएं।
- अलग पैन में खोया और पानी का घोल बनाएं।
- फिर दोनों को एक साथ मिला दें।
- पैन में धीमी आंच पर घी गर्म करें।
- अब उसमें 1 बड़ा चम्मच खोया व मैदा का बैटर डालकर इसे गोलाई में चलाना है।
- मालपुआ को पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा बुरा होने तक डिप फ्राई करें।
- जब मालपुआ तैयार हो जाए तो इसे चाशनी में 10 मिनट तक डुबोएं।
- अब सर्विंग प्लेट में मालपुआ रखकर ड्राईफ्रूट्स, केसर से गार्निश करके सर्व करें।

Related News