उत्तराखंड, उत्तर भारत में हिमालय के पार का एक राज्य है, जो अपने हिंदू तीर्थ स्थलों के लिए जाना जाता है। योग अध्ययन का एक प्रमुख केंद्र ऋषिकेश, बीटल्स की 1968 की यात्रा से प्रसिद्ध हुआ था। उत्तराखंड को पर्यटन के लिहाज से भी बेहतरीन माना जाता हैं। के मनमोहक दृश्य और वादियों की खूबसूरती किसी का भी दिल जीत लेती हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ के नजारे बेहद ही खूबसूरत है और आपको एक बार यहाँ की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

देवप्रयाग

समुद्रतल से 830 मीटर की ऊंचाई पर स्तिथ देवप्रयाग वाकई में बेहद ही खूबूसरत है। ऋषिकेश से देवप्रयाग की दूरी 70 किलोमिटर है। यहाँ पर आपको अलकनंदा और भागीरथी नदी का संगम देखने को मिलेगा। देवप्रयाग उत्तराखंड के पंच प्रयागों में से एक है। अगर आप शांति भरे पल बिताना चाहते हैं तो आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए।

औली

भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर औली उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। यहाँ की वादियां स्विजरलैंड से कम नहीं है। यहां पर बर्फ पर स्कीइंग भी करवाई जाती है। यहाँ का सनराइज और सनसेट वाकई देखने वाला होता है। फूलों की घाटी

गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित फूलों की 87.50 किलोमिटर वर्ग क्षेत्र में फैली है। यूनेस्को ने 1982 में फूलों की घाटी को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। ये घाटी इतनी खूबूसरत है कि आपका यहाँ से वापस आने का मन भी नहीं करेगा। ये घाटी हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई है। फूलों की घाटी में फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं।

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर नैनीताल जिले में स्थित है और नैनीताल से करीब 46 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। गर्मियों में यहां का मौसम काफी सुहाना रहता है। सर्दियों में अगर आप यहाँ जाएंगे तो आपको बर्फबारी देखने को मिलेगी।

तपोवन

गंगोत्री हिमनद से तपोवन 6 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ से आप हिमालय की चोटियां आसानी से देख सकते हैं। इस जगह को नंदनवन भी कहा जाता है। तपोवन से शिवलिंग, भागीरथी, केदार डोम, थलय सागर और सुदर्शन जैसे चोटियों का शानदार दृश्य दिखाई देता है। यहां पर चीड़ और देवदार के वृक्ष भी हैं जो तपोवन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।

Related News