1. पंजाब: पंजाब के लुधियाना का वूलन मार्केट काफी फेमस है, खासकर अगर वुलन्स के कपड़ों की खरीदारी आपको करनी है तो लुधियाना स्थित करीम पूरा बाजार और घुमर मंडी मार्केट आपके लिए बहुत ही बेहतर विकल्प है। सबसे खास बात है कि सभी कपड़ों पर आपको 40 से 50 फ़ीसदी तक की छूट मिल जाएगी।

2. दिल्ली: दिल्ली में क्नॉट प्लेस, मजनू का टिला, रघुबीर नगर, करोल बाग, इंद्रपुरी, इंद्रलोक, भरत नगर, लाल किला, चांदनी चौक, पश्चिम पुरी, ईस्ट दिल्ली जैसे कई बाजारों में सेकंड हैंड कपड़े मिलते हैं। चांदनी चौक, नेहरू प्लेस, पालिका बाजार समेत कई ऐसे एरिया हैं जहां पर 100 रुपए की चीज 40-50 रुपए में मिल जाती है।

3. न्यू मार्केट, कोलकाता: इसे हॉग्स मार्केट के नाम से भी जाना जाता है, ये कोलकाता की सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय मार्केट है। यहां आपको साड़ियों ही बेस्ट कलेक्शन मिलेगा। ये साड़ियां पहनने में काफी अच्छी लगती हैं। अगर आप अच्छे से छानबीन करें तो आपको यहां कम कीमत में अच्छी चीज मिल सकती है।

4. मुंबई: मुंबई में कोलाबा मार्केट और क्रॉफोर्ड मार्केट में सेकंड हैंड कपड़े पटरी पर बिकते हैं। यहां कलरफुल कुर्ते, काफ्तान, जींस, शर्ट आदि सेंकड हैंड कपड़े मिलते हैं। क्रॉफोर्ड मार्केट में भी सेकंड हैंड कपड़े पटरी पर बिकते हैं। इनकी कीमत 50 रुपए से 300 रुपए तक होती है।


5. लाल दरवाजा मार्केट: अहमदाबाद, लाल दरवाजा शॉपिंग मार्केट अहमदाबाद का सबसे फेमस स्‍ट्रीट शॉपिंग मार्केट है। जहां पर कपड़े, इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम्‍स और स्‍ट्रीट फूड की खरीदारी कर सकते हैं।

Related News