श्राद्ध के दिनों में पितरों की संतृप्ति के लिए उन्हें कई तरह के भोग लगाए जाते हैं। इसमें खीर विशेष रूप से बनाई जाती है। आपने चावल की खीर तो कई बार बनाई होगी लेकिन आज हम आपको मखाना खीर की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है जो आप आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको इन्हे कैसे बनाना है।

आवश्यक सामग्री

दूध - 1 लीटर
चीनी - 2 टेबल स्पून
मखाना - 1/4 कप
बादाम - 2 टी स्पून
पिस्ता कटा - 2 टी स्पून
काजू - 1 टी स्पून
हरी इलायची - 1 टी स्पून

बनाने की विधि

सबसे पहले एक गहरा बर्तन लें। उस बर्तन में सबसे पहले दूध डालें। इसे आपको धीमी आंच पर पकने देना है। इसी दौरान दूध में मखानों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें। इसे आपको तब तक पकाना है जब दूध में डले मखाने एकदम नरम न हो जाएं। इसमें डेढ़ से दो घंटे का वक्त लग सकता है।

इसके बाद दूध में चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और कुछ और देर मखाना खीर को पकने दें। बीच बीच में खीर को चलाते रहें। जिससे वह बर्तन में न चिपके। अब इसमें बादाम, कटा पिस्ता, काजू और हरी इलायची पाउडर मिला कर अच्छे से मिक्स करना है।

आपकी मखाना खीर बनकर पूरी तरह से तैयार हो गई है। इसे आप गर्म या ठंडी किसी भी स्थिति में सर्व कर सकते हैं। कई लोग ठंडी खीर खाना पसंद करते हैं, ऐसे में उनके लिए मखाना खीर को लगभग आधा घंट फ्रीज में रख दें। फिर उसके बाद सर्व किया जा सकता है।

Related News