भारतीय भोजन में अचार बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं। अचार जायका बढ़ाने का भी काम करता है। खाने के साथ अचार का सेवन बहुत से लोग करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए नींबू का अचार बनाने की Recipe लेकर आए हैं।

आवश्यक सामग्री

नींबू - 8 (धुले और सुखे हुए)
सरसों - 3 चम्मच
लाल मिर्च - 20
राई - 1 छोटा चम्मच
मेथी के बीज - 1 छोटा चम्मच
हींग - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
तिल का तेल - 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि

- नींबू को काट कर साफ बर्तन में निकालकर इसमें नमक मिलाएं।
- इसके बाद पैन में मेथी और लाल मिर्च को एक एक कर के भून लें और ब्लेंडर में बारीक पीस लें।
- अब इसमें हल्दी मिलाकर नींबू में मिलाएं।
- इसके बाद एक अलग पैन में तिल का तेल गर्म करके राई और हींग डालकर राई चटकने दें।
- अब तेल को पूरी तरह से ठंडा कर के इसमें नींबू के मिक्सचर में मिलाएं।
- अचार को साफ, सूखे कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में डालकर स्टोर करें।
- आपका नींबू का अचार बनकर तैयार है।
- इसे निकालने के लिए आपको हमेशा साफ और सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें।

Related News