बारिश के मौसम में हम सभी गर्मागर्म पकोड़े समोसे आदि खाने की चाह तो रखते ही हैं लेकिन कई बार हमें कुछ मीठा खाने का भी मन करता है। ऐसे में आज घर पर गर्मागर्म ईमरती बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसे आपको कैसे बनाना है।



आवश्यक सामग्री

उड़द दाल - 2 कप (रातभर पानी में भिगी हुई)
केसर या कलर - चुटकी भर
चीनी - 3 कप
इलाइची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
पानी - 1,1/2 कप
घी - तलने के लिए

बनाने की विधि

- सबसे पहले आपको दाल को अच्छे से धोना है और इसे पीस लेना है। फिर इसमे रंग या केसर मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिला कर और कुछ बूंदे पानी डालकर 3 से 4 घंटे अलग रख दें।
- एक पैन में पानी और चीनी धीमी आंच मिलाकर चाशनी बनाएं।
- इसमें आपको इलायची पाउडर डालना है।
- इसके बाद दाल के बैटर के नोजल वाले पाइप या एक कपड़े में छेद करके डालें।
- पैन में धीमी आंच पर घी गर्म करें।
- इसमें आपको क्रिस्पी और क्रंची होने तक इमरती को तल लेना है।
- इसे घी से निकाल कर चाशनी में 3 से 4 मिनट तक रखें।
- इसके बाद इसे छानकर सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें।

Related News