अगर आप गार्लिक चीज़ टोस्ट खाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए गार्लिक चीज टोस्ट बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे बनाना बहुत आसान हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

सफेद ब्रेड स्लाइस - 4-5
मोज़रेला चीज़ - 1/2 कप (कद्दूकस किया)
मक्खन - 4 बड़े चम्मच
धनिया पत्ती - 2 बड़े चम्मच (कटी हुई)
लहसुन की कालिया - 10-12 (छिली और कद्दूकस की हुई)
चिली फ्लेक्स - 1 बड़ा चम्मच
शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, ऑलिव - 1/2 कप (कटी हुई)
ऑरिगेनो - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

- एक कटोरे में मक्खन, धनिया, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, लहसुन डालकर मिलाएं।
- ब्रेड का स्लाइस लेकर इस पर आपको एक तरफ 1 बड़ा चम्मच लहसुन वाला मक्खन लगाना है।
- फिर सब्जियां और मोज़ेज़ारेला चीज़ डालें।
- ऊपर से कुछ धनिया के पत्ते और चिली फ्लेक्स डालें।
- पैन में 1/4 छोटा चम्मच मक्खन पिघलाएं।
- ब्रेड को पैन में रखकर धीमी आंच पर ब्राउन होने तक सेक लें।
- चीज़ पूरी तरह से पिघल जाने पर इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर सॉस के साथ सर्व करें।

Related News