दाल का असली स्वाद इसमें लगने वाले तड़के से आता है लेकिन कई बार तड़का लगाने के बाद भी वो स्वाद नहीं आता इसलिए आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्री
2 बड़ा चम्मच घी
चुटकीभर हींग
1 छोटा चम्मच जीरा
2-3 लाल मिर्च
4-5 कलियां लहसुन, कटी हुई
2-3 हरी मिर्च, कटी हुई
आधी प्याज, बारीक कटी हुई
थोड़ी सी धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई

विधि
- सबसे पहले तड़का पैन या कड़ाही में घी डालकर गर्म कर लें।
- घी के गर्म होने पर इसमें जीरा डालें।
- इसके बाद इसमें लहसुन,प्याज, हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च और हींग डालकर चलाते हुए पकाएं।
- फिर इसमें धनियापत्ती डालकर आंच बंद कर दें।
- तैयार तड़के को दाल में डालकर ढक दें।

नोट-
- इस तरह का तड़का मध्य और दक्षिण भारत में बनता है.
- दाल या सब्जी को स्वादिष्ट बनाने के लिए पूरी दाल में तड़का न मिलाएं बल्कि कटोरी में सर्व करते वक्त इस तड़के को ऊपर से डाल दें.

Related News