जब भी हमारा चटपटा खाने का मन होता है तो हम बाहर से कुछ ना कुछ मंगवा कर या रेस्टॉरेंट में जा कर खाते हैं। इनमे से एक पंजाबी चने की टिक्की चाट है जो बहुत से लोगों को पसंद होती है। आज हम आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्री

छोले (उबले हुए) - 3 कप
नमक - स्वाद अनुसार
प्याज - 2 बारीक कटे हुए
अदरक -लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
टमाटर - 2 बारीक कटे हुए
हींग - 1/3 छोटा चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/3 चम्मच
अनारदाना - 1 चम्मच



आलू टिक्की के लिए सामग्री

ब्रेड स्लाइस - 2
हरी मिर्च - 3 बारीक कटी हुई
आलू (उबले और मैश्ड) - 4
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
आमचूर पाउडर - 1/2 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
अदरक पाउडर - 1/3 चम्मच
तेल - जरुरत अनुसार
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
काला नमक - स्वाद के लिए
हरा धनिया - 3 चम्मच बारीक कटा

बनाने की विधि

- सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें। उसके बाद उसमे आपको प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालना है।
- फिर इसमें सभी मसाले डालें।
- इसमें टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक पेस्ट तेल न छोड़ दें।
- इसके बाद इस पेस्ट में चने और नमक डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- अब एक बाउल में ब्रेड स्लाइस को पानी में भिगोकर निचोड़ लें। इसके बाद आपको इसमें आलू व बाकी के मसाले डालकर मिलाना है।
- तैयार मिक्सचर को थोड़ा - थोड़ा हाथों में लेकर गोल करके इसकी टिक्कियां बनाएं।
- फिर इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करके टिक्कियां दोनों ओर से तल लें।
- सर्विग प्लेट में इसे निकाल लें और चने डालें।
- हरी, लाल चटनी या नींबू का रस डाल कर गार्निश कर गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News