बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज दुनिया भर में अपनी एक्टिंग से मशहूर है। सोनाक्षी ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। सोनाक्षी ने बॉलीवुड में एक्शन - ड्रामा फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद सन ऑफ सरदार, राउडी राठौर, दबंग 2, हॉलिडे: ए सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी सहित कई बड़ी हिट फिल्मो में सोनाक्षी काम कर चुकी है।
आपको बता दें कि फिल्मो में कदम रखने से पहले सोनाक्षी काफी टोल - डोल हेल्थी थी। लेकिन फिल्मो के लिए सोनाक्षी ने खुद को कैसे फिट किया कि आज उनका लुक ग्लैमरस और सेक्सी लगता है तो चलिए जानते है क्या है सोनाक्षी के फिट रहने का राज ........

रखती हैं इन छोटी - छोटी बातो का ध्यान -
अपने आप को फ़ीट रखने के लिए हमें हेल्दी खाना, खाना चाहिए। शरीर को सक्रिय रखने के लिए रोज वर्कआउट चाहिए करना चाहिए। खुद को फ़ीट रखने के लिए खाद से प्यार करना चाहिए, क्योंकि जब हम उससे प्यार करते है, तो हम अपना शत-प्रतिशत उसे देते है। हमें अपनी सोच को हर परिस्थिति में सकारात्मक रखना जरुरी है।

ये है फिटनेस का मंत्र -
अपनी सेहत का सीधा संबंध हमारे खान - पान से होता है। ज्यादातर लोग इसे शरीर के साइज या दुबला होने से जोड़ लेते है, जबकि ऐसा नहीं है। हर व्यक्ति का स्वास्थ्य एक जैसा नहीं होता है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है की कोई फ़ीट नहीं रह सकता है। आज के जमाने में हर कोई फिट रह सकता है। केवल शरीर और मन का स्वस्थ होना आवश्यक है। इसका एक यही तरीका है कि अपनी सकारात्मक सोच, खानपान और आपके रोजाना के व्यायाम से आता है। जब हमारा मन और तन दोनों स्वस्थ रहते है तो हम सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करते है और इससे हमारा शरीर भी ज्यादा फिट रहता है।

Related News