स्वस्थ रहने के लिए जैसे भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी होता है, ठीक उसी तरह सोने का तरीका भी सही रहना जरुरी है, क्योकि ऐसे में आपको किसी तरह की शारीरिक समस्या नहीं होती है, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोने का वो तरीका जिससे आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

हमारी सेहत पर इस बात का बहुत प्रभाव पड़ता है कि सोते समय हम ज्यादातर किस करवट सोते है, दरअसल हम आपको बता दें कि बायीं तरफ करवट लेकर सोना हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन आज हम आपको बातएंगे इस तरफ सोना सबसे अच्छा होता है।

इसलिए हमेशा ये ध्यान रखे कि बायीं ओर करवट लेकर सोना है, बायीं ओर करवट लेकर सोने की स्थिति में भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में आसानी से पंहुच जाता है, ऐसे में आपको पेट सम्बंधित समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सोने का सबसे सही तरीका पीठ के बल होता है। पीठ के बल सोने पर सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी आदि जैसे अंग सामान्य अवस्था में रहते हैं, जिससे आपको बहुत अच्छी नींद आती है और उस तरह से सोना सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।

अक्सर कई लोगों को पेट के बल सोने में आराम मिलता है। इस तरह उन्हें सोने की आदत पड़ जाती है। मगर बता दें कि पेट के बल लेटना या सोना सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होता, क्योंकि इस अवस्था में सोने से आप पेट सम्बंधित समस्या से परेशान रहेंगे।

Related News