अक्सर हम हमारे आस - पास में खूबसूरत जगह मौजूद होने के बाद भी किसी दूर जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन जब कोई अन्य व्यक्ति पास वाली जगह के बारे में बताता है तो फिर अफ़सोस होता है कि हम भी यहां क्यों नहीं घूमने। खैर, आने वाले दिनों में अगर आप भी दिल्ली के आसपास किसी बेहतरीन और ठंडी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे दिल्ली के पास में स्थित खूबसूरत हिल्स 'सोहना हिल्स' के बारे में। जो NH48 से होते हुए लगभग 84 किमी दूर है। आइए जानते है यहां पर स्थित घूमने लायक जगह के बारे में विस्तार से -

1. कम्बोज इमारत :

सोहना हिल्स में मौजूद कम्बोज इमारत या फिर कम्बोज खंडहर भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। अरावली की पहाड़ियों में स्थित होने के चलते सोहना का पहाड़ी किला चुनिंदा पर्यटन स्थलों में से एक है। हालांकि कई लोग यहां अकेले घूमने से भी डरते हैं। पहाड़ियों और जंगलों के बीच में मौजूद ये स्थल बिल्कुल शांत जगह है। कम्बोज इमारत से कुछ ही दूरी पर मौजूद सोहना का पहाड़ी किला भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

2. दमदमा लेक :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहाड़ों और हरियाली के बीच में मौजूद यह लेक लोकप्रिय पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है। दमदमा लेख सिर्फ सोहना का ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा की एक खूबसूरत जगह है। यह लेख सेंट्रल दिल्ली, साउथ-वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली के साथ नोएडा और गुड़गांव के लोगों के लिए भी एक फेमस जगह है। यहां आप बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि दमदमा लेक सोहना हिल्स से लगभग 30 मिनट की दूरी पर है।

3. सोहना झील पहुंचे

दमदमा लेक घूमने के अलावा सोहना हिल्स में मौजूद सोहना झील भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस झील के आसपास आपको सैलानी घूमते हुए दिख जाएंगे। झील में बत्तख भी घूमने रहते हैं। इस जगह को लेकर एक कहावत है कि इस जगह का नाम पड़ने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। कहा जाता है कि इस हिल्स या झील का नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यहां की मिट्टी किसी समय सोना उगलती थी। हालांकि, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है।

4. एडवेंचर कैंप :

यहां दोस्तों या परिवार के साथ घूमने का एक अलग ही मज़ा होता है। शायद आपको यकीन नहीं होगा कि सोहना हिल्स में कोई एडवेंचर कैंप भी होगा। जी हां, इस हिल्स के एक हिस्से में एक कैंप भी है जहां ट्रेकिंग से लेकर रॉक क्लाइम्बिंग का मज़ा उठाने के लिए सैलानी पहुंचते हैं। ऐसे में अगर आप छोटी सी यात्रा में एडवेंचर का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं तो फिर आपको सोहना हिल्स ज़रूर घूमने जाना चाहिए।

Related News