शरीर के अनचाहे बालों से महिलाऐं छुटकारा पाने के लिए हजारों रुपए खर्च करती है। इन बालों को वैक्सिंग, रेजर और अन्य ट्रीटमेंट की मदद से हटाया जा सकता है। आप थ्रेडिंग या वैक्सिंग की भी मदद ले सकते हैं। लेकिन इन से रेडनेस भी हो सकता है। ऐसे में हम फेशियल हेयर हटाने के लिए कुछ उपायों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ये घरेलू उपाय आजमा कर भी आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

हल्दी
बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर के आप अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। आपको दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी और तीन चम्मच दूध मिलाना है। इसे चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दे। जब ये मिक्सचर सुख जाए तो इसे हटा दें।

अंडे की सफेद जर्दी
अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसके लिए आपको एक अंडे में एक चम्मच कॉर्न फ्लार और एक चम्मच चीनी लें। इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और इसके बाद इस मिक्सचर को फेस पर लगाएं। मास्क सूखने के बाद हल्के गुनगुन पानी का इस्तेमाल करते हुए हटाएं। इनसे अनचाहे बाल हट जाएंगे।

नींबू
नींबू में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है और ये दाग धब्बों को भी हटा सकते हैं। ये प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके लिए कटोरी में एक कप पानी, 2 कप चीनी और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से आपको पानी में मिलाना है। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो , हल्के गुनगुने पानी से साफ करें।

Related News