चेहरे पर कील-मुंहासों की वजह से काले धब्बे पड़ने की संभावना रहती है. बहुत सारी क्रीम लगाने के बाद भी चेहरे पर मुंहासे दूर नहीं होते हैं। अगर आप भी पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं तो आपको कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए। इससे आपको पिंपल्स की समस्या से निजात मिल जाएगी।

अगर आप पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप दस से बारह नीम के पत्ते लेकर उसका बारीक पेस्ट बना सकते हैं। इस पेस्ट में तीन चम्मच गुलाब जल मिलाकर पिंपल्स वाली त्वचा पर लगाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगभग बीस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

चेहरे पर पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी, नींबू, मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, नारियल तेल और गुलाब जल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को बनाने के लिए ऊपर दी गई सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब बीस मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

पिंपल्स को कम करने के लिए नीम की पत्तियां बेहद फायदेमंद होती हैं। नीम में कई औषधीय गुण होते हैं। यह न केवल आपके वजन को नियंत्रित करने का काम करता है बल्कि आपकी त्वचा पर होने वाले पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आपको सात से आठ नीम के पत्तों की आवश्यकता होगी। इन पत्तों का एक अच्छा पेस्ट बना लें और इसे अपने पिंपल्स पर लगाएं।

(नोट: कोई भी कार्रवाई करने से पहले डॉक्टर या एस्थेटिशियन से सलाह लेना अनिवार्य है।)

Related News