लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों रसोई में खाना बनाते समय लगभग सभी लोग यही चाहते हैं कि उनके पास लेटेस्ट बर्तन और रसोई किट रहे। पहले लोग भगोनी, कढ़ाई आदि में खाना बनाते थे। आज उनकी जगह कुकर और पॉट ने ले ली है। जी हां दोस्तों कुकर और पॉट खाने को जल्दी बनाने के साथ-साथ काम को भी आसान बनाते हैं। दोस्तों अक्सर आपने रसोई घर में पॉट का इस्तेमाल करते समय देखा होगा की पॉट के हैंडल में एक छेंद दिया जाता है हालांकि अधिकतर लोग यही समझते हैं कि इस छेंद की सहायता से पॉट को किसी भी जगह पर आसानी से लटका सकते हैं। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी की पॉट के छेंद के कई उपयोग है जिनमें से एक उपयोग के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दोस्तो जानकारी के लिए हम आपको बता दे की पॉट हैंडल के छेद से पैन और पॉट्स को आसानी से खूंटी पर लटकाने के साथ किचन के बर्तनों को होल्ड करने के लिए भी यूज़ कर सकते हैं। पॉट में खाना बनाते समय आप इस छेंद में आसानी से चम्मच को होल्ड कर सकते हैं जिसे आपको बार-बार ढूंढने में परेशानी नहीं होगी।

Related News