इंटरनेट डेस्क।
चंदन का तेल हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका उपयोग कर हम त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से निजात पा सकते हैं। ये चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। इसका उपयोग कर हम दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। एक्ने और पिंपल की वजह से त्वचा पर होने वाले डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में भी ये काफी उपयोगी है।

चंदन का तेल चोट के निशान भी गायब करने में उपयोगी हे। इस प्रकार की परेशानियों को दूर करने के लिए आप चंदन के तेल को अपनी त्वचा पर कुछ समय के लिए लगाकर छोड़ दें।

इसके बाद इसे पानी से धो लें। अगर आपके पास तेल नहीं तो चंदन पाउडर का उपयोग करके भी इन परेशानियों से निजात पा सकते हैं। इसे लगाने के बाद भी चेहरे को पानी से धो लें। आपको फायदा जरूर ही मिलेगा।

PC: freepik, jagran, freepik

Related News