इंटरनेट डेस्क।
सर्दियों में त्वचा की विशेष रूप से देखभाल करनी होती है। इस मौसम में अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए लोग कई चीजों का उपयोग करते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि डाइट में किन चीजों को शामिल कर त्वचा को हमेशा जवां बनाए रख सकते हैं। शरीर को भीतर से भी जरूरी पोषण मिलने से भी व्यक्ति की त्वचा जवां रहती हैं।

इसके लिए व्यक्ति को अपनी डाइट में फलों को शामिल करना चाहिए। ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं व्यक्ति को पालक, मेथी, बथुआ, सरसों जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

व्यक्ति को अपनी डाइट में मछली, सीड्स और नट्स जैसे मूंगफली, बादाम आदि को शामिल करना चाहिए। इस चीजों का सेवन करने से व्यक्ति की त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं।

Related News