इंटरनेट डेस्क। आज के समय में चहरे पर पिंपल्स की परेशानी होना आम बात है। पिंपल्स होने पर किसी भी प्रकार की छेडख़ानी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से से पिंपल्स जाते-जाते चेहरे पर निशान छोड़ जाते हैं, जो आपकी खूबसूरती में दाग लगाने का काम करते हैं।

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स ने दाग छोड़ दिए हैं तो आज हम आपको इन्हें दूर करने का उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आप नींबू-शहद के फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं। नींबू में विटामिन-सी मितला है जो दाग-धब्बे दूर करने में बेहद असरदार माना जाता हैं।

ये मेलेनिन प्रोडक्शन को कम करने के साथ ही स्किन की गहराई से साफ करता है। वहीं शहद भी स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। दाग-धब्बे दूर करने के साथ ही ये त्वचा को मॉयश्चराइज करने में भी उपयोगी है। इस फेस पैक का उपयोग कर आप चेहरा साफ, सुंदर, कोमल व चमकदार बना सकते हैं।

PC:freepik

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News