इंटरनेट डेस्क। मौसम बदलने के साथ ही लोगों को होंठ फटने की परेशानी का समाना करना पड़ता है। सर्द और गर्म हवा के साथ ही धूप भी होंठों के फटने के कारण हैं। आज हम आपको फटे होंठों की परेशानी को दूर करने का एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। आप इस परेशानी को घरेलू लिप मास्क से दूर कर सकते हैं।

इसे बनाने के लिए आपको एक छोटा चम्मच शहद, एक छोटा चम्मच ऐलोवेरा जेल, एक छोटा चम्मच नारियल का तेल और आधा टुकड़ा कच्ची हल्दी का उपयोग करना होगा। आप कच्ची हल्दी को गैस पर धीमी आंच पर सेंक कर इसे कद्दूकस कर लें। अब नारियल तेल को गुनगुना इसमें कद्दूकस की हल्दी मिला लें। इसके बाद इसमें शहद और एलोवेरा जेल मिला लें। इस प्रकार से आपका लिप मास्क बन जाता है।

अब आपको इसका उपयोग करने से पहले लिप्स की स्क्रबिंग करनी है। आप चीनी और नींबू के रस से स्क्रबिंग कर लें। इसके बाद अब आप लिप मास्क को 15 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद आप होंठों को गुनगुने पानी में साफ कर लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

PC: freepik

Related News