पार्टियों में या कल्ब की पार्टियों में बीयर का उपयोग होते तो हमेशा देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं की इस बीयर को शराब के अलावा अन्य चीजों के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। जी हां, इस बीयर को आप अपने फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमे मौजूद विटामिन-बी और हॉप्स हैं जो त्वचा के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। वहीं बियर में भी हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो त्वचा की गहराई में जाकर उनके पोर्स को बेहद चिकना और त्वचा को मुलायम बनाता है।

1. बीयर, अंडे का सफेद भाग और बादाम तेल: इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच बीयर की जरूरत होती है। फिर इसमें बादाम के तेल की दो बूंदे और अंडे का सफेद भाग मिलाएं और इन सब चीजों को एक कांच के बॉल में अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसको अपने चेहेर पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। जिसके बाद आपको इस फेस मास्क की मदद से कुछ ही मिनटों में मिलेगी ग्लोइंग और स्मूद स्किन।


2. बीयर, शहद, नींबू और जैतून का तेल: इन तीनों चीजों के मिश्रण का आप काफी फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए बस आपको दो-दो चम्मच सभी चीजों को मिलाना है और उसमें कुछ बूंदे बियर की डालनी है। फिर इनको अच्छे से मिक्स कर अपने फेस पर मास्क की तरह अप्लाई करना है। यह चेहरे से एक्सट्रा ऑय़ल और त्वचा की गंदगी को हटाने का काम काफी अच्छे तरीके से करता है। इसको करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

Related News